मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिपार्क की सुंदरता पर खुलेआम लग रहा है धब्बा

पार्क की सुंदरता पर खुलेआम लग रहा है धब्बा

सामना संवाददाता / नैनीताल

पार्क की सुंदरता पर खुलेआम लग रहा है धब्बा स्वच्छ और साफ शहर का दम भरने वाली नगर पालिका परिषद नैनीताल की नाक के नीचे खुलेआम धब्बा लगाया जा रहा है, मगर पालिका को इससे कोई सरोकार नहीं है।
दरअसल, नैनीताल में स्थानीय जनता व सैलानियों को साफ-सुथरा वातावरण देने के लिए पार्कों का निर्माण किया गया, मगर अफसोस कि आज इन पार्कों की हालत बद से बदतर होती चली जा रही है। पार्क उचित रखरखाव के अभाव में समस्याओं से घिरते जा रहे हैं।
हम बात कर रहे हैं नैनीताल के पंत पार्क की, जो पहले से ही फड़ कारोबारियों की नीली-पीली चादरों के बीच एक अदद सांस को तरस रहा था। उसमें अब फड़ में चाय बेचने वाले जूठे बर्तनों को धोकर उसके सुनहरे सपनों को धोने का काम कर रहे हैं।
पार्कों के उचित रखरखाव और कायाकल्प करने का दावा करने वाली पालिका व प्रशासन के दावों की ये लोग हवा निकाल रहे हैं। ऐसे में जरूरत है कि प्रशासन इस ओर ध्यान दे और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाए, ताकि पार्क की सुंदरता बनी रहे और लोग सुकून के पल बिता सकें।

अन्य समाचार