मुख्यपृष्ठनए समाचारदिल्ली दौड़ से भी नहीं निकला समाधान...फडणवीस-शिंदे में और बढ़ी दूरी

दिल्ली दौड़ से भी नहीं निकला समाधान…फडणवीस-शिंदे में और बढ़ी दूरी

सुनील ओसवाल / मुंबई

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच तनाव अब सार्वजनिक हो गया है। हुतात्मा चौक में आयोजित कार्यक्रम में दोनों नेता आमने-सामने आए, लेकिन औपचारिक नमस्कार के अलावा न संवाद, न उत्साह, न कोई सहजता दिखाई दी। तनाव का माहौल साफ झलक रहा था।
केंद्र में अमित शाह से हुई शिंदे की बैठक के बावजूद नाराजगी कम नहीं हुई। शिंदे ने सरकार के मुद्दों और शिवसेना में तोड़फोड़ के मामलों पर विस्तार से शिकायतें कीं, लेकिन ठोस समाधान नहीं मिला। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि इससे शिंदे की नाराजगी और गहरी हुई है। राज्य नेतृत्व में शिंदे और रवींद्र चव्हाण के मतभेद, शिंदे गुट में जारी तोड़फोड़ और दिल्ली बैठक का ठोस हल न मिलने से महायुति में तनाव चरम पर पहुंचा है। राजनीतिक विश्लेषक इसे महायुति सरकार के लिए एक गंभीर संकट मान रहे हैं। फडणवीस और शिंदे का अलग-अलग बिहार रवाना होना और समारोह में संवादहीन रहना महायुति में बढ़ती दरार का प्रतीक बन गया। जबकि फडणवीस और अजीत पवार एक साथ दिखाई दिए। शिंदे की अलग उपस्थिति ने राजनीतिक चर्चाओं को और हवा दी।
राजनीतिक इशारा
यह साफ हो गया है कि औपचारिक कार्यक्रमों में भी सरकार का अंदरूनी ताना-बाना अब दबा नहीं रह सकता। आगामी समय में इस तनाव का असर महायुति के पैâसलों और स्थिरता पर साफ नजर आएगा।

अन्य समाचार