मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिभारत में “दी एंड ऑफ ओक स्ट्रीट” आगामी अगस्त माह में देगी...

भारत में “दी एंड ऑफ ओक स्ट्रीट” आगामी अगस्त माह में देगी दस्तक

सोम प्रकाश

एक रात, एक रहस्यमयी घटना ओक स्ट्रीट को उसकी दुनिया से छीनकर किसी अनजान और डरावनी जगह पर ले जाती है। प्लैट परिवार को जल्द ही एहसास होता है कि इस भयानक और पूरी तरह बदल चुकी जगह में ज़िंदा रहने का एक ही रास्ता है—हर हाल में एक-दूसरे का साथ निभाना।
ऐन हैथवे और ईवान मैकग्रेगर अभिनीत “दी एंड ऑफ ओक स्ट्रीट” में मैसी स्टेला और क्रिश्चियन कॉनवे भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म के लेखक और निर्देशक डेविड रॉबर्ट मिचेल हैं। इसके निर्माता हैं जे.जे. अब्राम्स, हन्ना मिंगहेला, जॉन कोहेन, डेविड रॉबर्ट मिचेल, मैट जैक्सन और टॉमी हार्पर। वहीं, क्रिस बेंडर, जेक वाइनर, जोएन ली और लौएन स्टोनब्रेकर्स फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं।
कैमरे के पीछे डेविड रॉबर्ट मिचेल की टीम में छायांकन निर्देशक माइकल जियोलाकिस, प्रोडक्शन डिज़ाइनर माया शिमोगुची, संपादक जॉन एक्सलरेंड, संगीतकार माइकल जियाकिनो और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर एरिन बेनैक शामिल हैं। वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स प्रस्तुत, बैड रोबोट प्रोडक्शन, जैक्सन पिक्चर्स प्रोडक्शन और डेविड रॉबर्ट मिचेल की फिल्म “दी एंड ऑफ ओक स्ट्रीट” अगस्त २०२६ में भारत में केवल सिनेमाघरों और आईमैक्स में रिलीज़ होगी।

अन्य समाचार