मुख्यपृष्ठसमाचारगणपति बाप्पा के जयकारों से गूंजा नैनी बाजार का लक्ष्मी नारायण मंदिर

गणपति बाप्पा के जयकारों से गूंजा नैनी बाजार का लक्ष्मी नारायण मंदिर

 -वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन, देर रात तक चला धार्मिक अनुष्ठान; भंडारे में रही श्रद्धालुओं की भीड़

राजेश सरकार / प्रयागराज

नैनी बाजार स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर बुधवार को गणपति भक्ति में डूबा नजर आया। भगवान गणेश की प्रतिमा के पूजन-अर्चन के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान देर रात तक चलता रहा।
महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश का पूजन संपन्न कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधिवत आरती की। आरती के दौरान मंदिर परिसर में गूंजते जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में सहभागिता की। इस अवसर पर प्रतापगढ़ से आईं महा मंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा महंत बेला देवी मंदिर की संजना नंद गिरि जी, डिविजनल वार्डन श्रीकृष्ण तिवारी, नागरिक सुरक्षा प्रयागराज तथा स्टाफ ऑफिसर पूनम गुप्ता, नागरिक सुरक्षा प्रयागराज ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
पूजन-अनुष्ठान के उपरांत श्रद्धालुओं में भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और उल्लास का वातावरण बना रहा। धार्मिक अनुष्ठान में आशु राठौर, सारिका राठौर, एकता राठौर, ममता वैश्य, खेड़ा, रमा देवी, उषा देवी, अनुपमा वैश्य, अजय राठौर, अनुपम श्रीवास्तव, कठोर राठौर, पूजा पटवा, अव्या राठौर, अतरवा राठौर, वेदांग यादव, नंदा रानी, चीनू राठौर, बबलू राठौर, राकेश वैश्य, राहुल चौरसिया, सौरभ पटवा, विशाल पटवा, ऋषभ वैश्य, गोलू, नीता, शुभम, अंश, वंश, अगस्त्य, अद्वैत, यशराज, अव्या, अथर्व, सचिन श्रीवास्तव, प्रशांत अग्रवाल, बुल्ला समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

अन्य समाचार