मुख्यपृष्ठसमाचारकिसानों के बीच डटे रहे विधायक प्रतिनिधि, 539 फरियादों में ज्यादातर का...

किसानों के बीच डटे रहे विधायक प्रतिनिधि, 539 फरियादों में ज्यादातर का हुआ निस्तारण

राजेश सरकार / प्रयागराज

यमुनापार स्थित बारा तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं का अंबार देखने को मिला। कुल 539 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सबसे अधिक शिकायतें किसानों से संबंधित रहीं। जिलाधिकारी ने एक-एक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. वाचस्पति के प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद उर्फ श्यामू भी पूरे समय फरियादियों के बीच सक्रिय रहे। उन्होंने किसानों और आम लोगों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया। विधायक प्रतिनिधि की मौजूदगी से क्षेत्र के किसानों में भरोसा और उत्साह देखने को मिला।
प्रशासन ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

अन्य समाचार

जिंदगी