सीमा श्रीवास्तव
एक सरोगेट मां संकट में फंस गई है। अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को बचाने के लिए वो संघर्ष कर रही है, क्योंकि उसके जैविक माता-पिता ने उसे गर्भपात कराने की मांग की है। दरअसल, सरोगेट मां के लिए यह जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई होती है। गर्भ भले किराए की हो मगर पल रहा बच्चा उसके ही खून से बन रहा होता है। दुनिया इतनी क्रूर है कि उसे बच्चा तो चाहिए मगर यदि बच्चे में कोई समस्या है तो वह नहीं अपनाती। इस मां की कोख में पल रहे बच्चे को दिल की बीमारी है और यही वजह है कि उसके जैविक मां-बाप को वह नहीं चाहिए। बाजार है जैसे। सरोगेट मां मैककेना वेस्ट ने यह जानने के बाद भी गर्भावस्था को समाप्त करने से इनकार कर दिया कि कई ऑपरेशनों के बाद बच्चे को जीवन का मौका मिल सकता है। अलास्का की नर्स जो अब टेक्सास में है, सितंबर २ को होने वाली उसकी प्रसव की तारीख तेजी से नजदीक आने के साथ ही वैâलिफोर्निया के दंपति के साथ एक कड़वी कानूनी लड़ाई में उलझ गई है। जब वेस्ट २० सप्ताह की गर्भवती थीं, तब अल्ट्रासाउंड से पता चला कि बच्चे के दिल के बाएं हिस्से में रक्त का प्रवाह नहीं हो रहा था। इस दुर्लभ जन्मजात दोष के कारण हृदय का बायां हिस्सा इतना अविकसित रह जाता है कि वह शरीर में ठीक से रक्त पंप नहीं कर पाता है। बताया जा रहा है कि यदि बच्चे का जन्म भी हो जाए तो भी अधिक से अधिक १८ साल तक वह जीवित रह सकेगा। अब उसके जैविक मां-बाप को ऐसा बच्चा नहीं चाहिए मगर सरोगेट मां उसे पैदा करना चाहती है।
वह बीबीएल कराना चाहती है
अव्वल तो यह कि ये बीबीएल होता क्या है? यह होता है बेबी ब्राजीलियन बट लिफ्ट। प्रत्यारोपण प्रक्रिया। पैसों वाले लोग कुछ भी कराते रहते हैं, प्रकृति से लड़ते हैं और ऐसे कुरूप हो जाते हैं कि फिर उस कुरूपता को बचाने के लिए धन खर्च करते हैं। है पागलपन, पर यह नियति है। अब देखिये न, अभिनेत्री वैâथरीन रायन ने खुलासा किया है कि उन्होंने पिछले साल फेसलिफ्ट पर एक बड़ी रकम खर्च की और भविष्य में वह बीबीएल कराना चाहती हैं। ४३ वर्षीय वैâथरीन ने कहा कि गर्भावस्था के प्रभाव से उनका चेहरा ‘गार्गोयल’ जैसा हो गया है और वह अपने प्रशंसकों के लिए इसे बदलना चाहती हैं। आईटीवी पर प्रसारित हुए ‘ओलिविया एटवुड: द प्राइस ऑफ परफेक्शन’ के एपिसोड में उन्होंने कहा, ‘पिछले पांच सालों से मैं एक भद्दी आकृति जैसी दिख रही हूं और यह एक तरह का वियोग रहा है।’ यह कॉमेडियन अभिनेत्री अपने पार्टनर बॉबी कूस्ट्रा के साथ चार बच्चों- प्रâेड, फेना और हॉलैंड जूलियट की मां हैं और पिछले रिश्ते से उनकी १७ वर्षीय बेटी वायलेट है। वैâथरीन ने एक सर्जन की तलाश में कई जगहों पर पूछताछ की और यहां तक कि न्यूयॉर्क शहर में क्रिस जेनर के मशहूर फेसलिफ्ट सर्जन से भी सलाह ली और खुलासा किया कि उन्हें लगभग ह्व१२९,००० का खर्च बताया गया था। आखिरकार उन्होंने न्यूयॉर्क में एक दूसरे डॉक्टर से परामर्श लिया और फेसलिफ्ट के लिए केवल २५,००० पाउंड का भुगतान किया। अब कैथरीन अपने ब्रेस्ट इंप्लांट्स हटवाने पर विचार कर रही हैं और बेबी ब्राजीलियन बट लिफ्ट (बीबीएल) करवाने के बारे में सोच रही हैं, जो नितंबों को अधिक उभार देने के बजाय उन्हें सूक्ष्म आकार प्रदान करती है।
