मुख्यपृष्ठग्लैमरनिर्मात्री आशी दुआ के नए शो "हुंकार: द रोअर" का ट्रेलर जारी

निर्मात्री आशी दुआ के नए शो “हुंकार: द रोअर” का ट्रेलर जारी

सोम प्रकाश

बिरला स्टूडियोज और एप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, पर्पल पेबल पिक्चर्स और मांगटा फिल्म्स के सहयोग से बनी इस ग्रिपिंग ड्रामा सीरीज की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा जोनास हैं। यह शो आगामी 25 सितंबर से दर्शकों के मनोरंजन हेतु केवल जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। जिसका ट्रेलर आज मुम्बई के एक पांच सितारा होटल में शो के सभी मुख्य कलाकारों के साथ मीडिया के बीच निर्माताओं ने जारी कर दिया।
एक आरोप, एक युवा लड़की जो चुप रहने से इंकार कर देती है और एक ताकतवर दुनिया जो कहानी को अपने हिसाब से मोड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देती है। जियोहॉटस्टार ने आज ‘हुंकार: द रोअर’ का ट्रेलर जारी किया है। यह कहानी ‘मीनू’ की है—एक नए दौर की ऐसी नायिका जो किसी पीड़ित महिला की पारंपरिक छवि में फिट होने से साफ मना कर देती है। निडर, पेचीदा और अप्रत्याशित, मीनू के फैसले दर्शकों को खुद से सवाल पूछने पर मजबूर करते हैं कि वे किस पर विश्वास करते हैं और क्या उनका यह विश्वास बदल सकता है। इस नए शो का ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जहां सच की राह आसान नहीं है, बल्कि यह पावर, परसेप्शन और धारणाओं के बीच फंसी एक लड़ाई है। पुलिस जांच, कोर्टरूम और मीडिया ट्रायल तक फैली यह कहानी हर मोड़ पर एक नया सच और नया ड्रामा सामने लाती है। इस सीरीज़ में अनीत पड्डा, फातिमा शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज़ मारफतिया द्वारा निर्देशित इस शो के क्रिएटर करण डी कपाड़िया और नित्या मेहरा हैं।

जिओस्टार (स्ट्रीमिंग, टीवी और स्टूडियो) के हेड – हिंदी व इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस, आलोक जैन ने कहा: “ऐसी कहानियां जो मानवीय अनुभवों से जुड़ी होती हैं और पूरी ईमानदारी के साथ बताई जाती हैं, वे मनोरंजन से परे जाकर गहरी बातचीत की शुरुआत करती हैं। वहीं इस शो की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कहा: “एक निर्माता के तौर पर, मैं हमेशा ऐसी कहानियों का समर्थन करना चाहती हूं जिनका कोई सामाजिक संदेश हो, और ‘हुंकार: द रोअर’ बिल्कुल वैसी ही है। मुझे नित्या और करण के विजन पर पूरा भरोसा है। मेरी प्रोडक्शन कंपनी ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ का मुख्य मकसद ही उन फिल्म मेकर्स को मंच देना है जो एक निडर सोच रखते हैं। मुझे इस पूरी टीम पर गर्व है और जियोहॉटस्टार, बिरला स्टूडियोज व एप्लॉज़ के साथ इसे पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है।” शो में मुख्य भूमिका निभा रही अनीत पड्डा ने कहा: “मीनू इस बात से तय नहीं होती कि उसके साथ क्या हुआ, बल्कि इससे तय होती है कि वह उसके बाद क्या रास्ता चुनती है। वह युवा है, पेचीदा है और उसे समझना हमेशा आसान नहीं होता, यही बात उसे असली बनाती है। उसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह चुप रहने से इंकार कर देती है।” एप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर दीपक सहगल ने कहा: “हुंकार: द रोअर उस हिम्मत की कहानी है जो दुनिया के चुप रहने के दबाव के बावजूद बोलने के लिए चाहिए होती है। आज की युवा पीढ़ी जो अपनी बात रखने से नहीं डरती, उसके लिए मीनू का सफर बेहद प्रासंगिक है।” वहीं फातिमा सना शेख ने कहा: “जसलीन एक ऐसे केस की जांच करती है जहां कोई आसान जवाब नहीं हैं। पावर, प्रभाव और पब्लिक प्रेशर के बीच वह सच की तलाश करती है। यह किरदार मेरे लिए बेहद चुनौतीपूर्ण और खास रहा।” “हुंकार” शो जिओ हॉटस्टार पर आगामी 25 सितंबर से दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा।

अन्य समाचार