मुख्यपृष्ठस्तंभउत्तर की बात: भाजपा राज में, आय दोगुनी नहीं मुश्किलें डबल हुईं!

उत्तर की बात: भाजपा राज में, आय दोगुनी नहीं मुश्किलें डबल हुईं!

रोहित माहेश्वरी लखनऊ

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया है। बढ़ती महंगाई के कारण खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। खाद, बीज, कीटनाशक, डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन आय पहले से भी कम हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की फसलों के लिए समय से खाद-बीज का इंतजाम नहीं कर रही है। एक तरफ मौसम की मार है तो दूसरी तरफ सरकार बिजली नहीं दे पा रही है।
चाल, चरित्र और चेहरा’ को लेकर
घिरी भाजपा
उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा की नियुक्ति के तुरंत बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने रोहित मिश्रा पर गंभीर सवाल उठाते हुए भाजपा को घेरा है। विपक्ष का आरोप है कि प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में रोहित मिश्रा के खिलाफ गर्ल्स हॉस्टल के बाहर मारपीट, अभद्र व्यवहार और अश्लीलता फैलाने का आपराधिक मामला दर्ज है। आरोप यह भी है कि पुलिस इस मामले की जांच पिछले दो साल से दबाकर बैठी है। विपक्षी दल इसे भाजपा के `चाल, चरित्र और चेहरे’ पर दाग बता रहे हैं।
चुनावी रण से पहले बीजेपी में सेंध
यूपी में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं पर सरगर्मी अभी से तेज हो गई है। यूपी कैडर के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया है। अब उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की उपस्थिति में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

अन्य समाचार