राजेश सरकार
प्रयागराज। महाकुंभ में नौका चलाकर मनमाने ढंग से श्रद्धालुओं से किराया वसूल कर 30 करोड़ रुपए कमाने वाले अरैल नैनी निवासी जिस पिंटू महरा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में प्रशंसा की थी, दरअसल वह शहर से सटे नैनी थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर है, बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
नैनी पुलिस के मुताबिक अरैल निवासी हिस्ट्रीशीटर पिंटू महरा को पुराने मुकदमे में वांछित होने पर गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायलय मे पेश किया गया। न्यायलय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अरैल निवासी हिस्ट्रीशीटर पिंटू महरा पुत्र स्व.बच्चा महरा पर रंगदारी, लूटपाट, जान से मारने की धमकी आदि पुराने करीब एक दर्जन से ज्यादा मामलों में मुकदमें दर्ज हैं। इनमें से कुछ मामलों में वांछित होने के कारण बुधवार को उसे गिरफ्तार किया गया है।
