-दिल्ली के द्वारका की खौफनाक वारदात
– चैट से खुला देवर-भाभी के अफेयर का राज
दिल्ली के द्वारका के उत्तम नगर इलाके में एक महिला और उसके प्रेमी द्वारा पति की हत्या करने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए ९० से ज्यादा मैसेजों ने महिला द्वरा पति की खौफनाक हत्या की साजिश का पर्दाफाश किया है। महिला ने पति की हत्या करने से पहले प्रेमी के साथ मिलकर प्लान बनाया था। वहीं पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। महिला और उसके प्रेमी के सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, सुष्मिता ने कथित तौर पर अपने घर पर करण को नींद की गोलियां देकर उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके मरने का इंतजार किया। हालांकि, जब उसकी उम्मीद के मुताबिक मौत नहीं हुई, तो उसने राहुल को मैसेज करना शुरू कर दिया। सुष्मिता ने १२ जुलाई की रात करण के खाने में लगभग १५ नींद की गोलियां मिला दीं और बाद में राहुल को अपने पति को बिजली का झटका देने में मदद करने के लिए बुलाया। हत्या के बाद सुष्मिता कथित तौर पर पास के अपने ससुराल वालों के घर गई और उन्हें बताया कि करण बेहोश हो गया है, जिसके बाद उन्हें उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया और मृत घोषित कर दिया गया। मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) में मौत का कारण बिजली का झटका बताया गया। दोनों आरोपियों के बीच हुए संदेशों का विवरण साझा किया।
कुछ दिन पहले लिया था मर्डर का ट्रायल!
दोनों की चैट से यह भी पता चला है कि वे काफी समय से करण की हत्या की योजना बना रहे थे, क्योंकि उन्होंने पहले उसे यह देखने के लिए नशीला पदार्थ दिया था कि उसे बेहोश होने में कितना समय लगेगा। दोनों उसकी जान लेने के विभिन्न तरीकों पर विचार कर रहे थे। हम दोनों से पूछताछ कर रहे हैं। दोनों ने स्वीकार किया है कि वे कई हफ्तों से इसकी योजना बना रहे थे और पहले भी उसे मारने की कोशिश करने की बात कबूल की है।
झारखंड की जल्लाद पत्नी ने पति को मारा फिर जलाया
झारखंड में एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां आदित्यपुर के सतबहनी धीराजगंज में पत्नी ने अवैध संबंध के शक में पति की गला रेता और जलाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह बच्चों के साथ फरार हो गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है, जो गिरिडीह का रहने वाला था।
