सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई शहर ने अपने नए साल की शुरुआत बारिश के मौसम के साथ की। सुबह की आचानक बारिश ने लोगों को अनोखा मौसम का एहसास कराया, जहां हल्की ठंडी के साथ बारिश के बूंदे शहरों के रास्ते और गल्लियों को गीला कर अपने नए साल पर बरसने का सबूत देकर गई।
मुंबईकर ने देर रात नए साल का स्वागत किया जहां आतिशबाज़ी हुई, संगीत पर ठुमके लगे और कई लोग घूमने निकले अपने परिवार संघ। वहीं कई जगह नए साल की पार्टी भी मनाई गयी। वही ज़्यादा पटाखे फोड़ना भी प्रदूषण फैलाता है।
वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है की ठंडी के मौसम में अक्सर एयर क्वालिटी बिगड़ जाती है और कई इलाकों में प्रदूषण देखा भी गया लेकिन मुंबई में हुए बारिश ने इस समस्या को काफी हद तक सुलझा दिया है। बता दें कि वायु गुणवत्ता फिलहाल १२२ दर रिकॉर्ड हुई है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कई इलाकों में और भी बारिश होने की संभावना है, ऐसे में अगर बारिश होती है तो वायू गुणवत्ता के दर और भी घट सकते है।
