मुख्यपृष्ठनए समाचारचढ़ावा चोरी मामला : रसूखदारों को बचाने का आरोप, 27 जुलाई को...

चढ़ावा चोरी मामला : रसूखदारों को बचाने का आरोप, 27 जुलाई को एनएसयूआई का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

राजेश सरकार / प्रयागराज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों को उजागर करने की मांग को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। मामले में बड़े रसूखदारों को बचाने का गंभीर आरोप लगाते हुए संगठन के कार्यकर्ता 27 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आयुष नारायण मिश्रा और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने संयुक्त रूप से इस आंदोलन की रूपरेखा साझा की। छात्र नेताओं ने कहा कि चंदा चोरी के दोषियों को बेनकाब करने के लिए वे लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेंगे।
– सावन में ‘बुद्धि-शुद्धि’ जलाभिषेक और लखनऊ कूच की रणनीति
एनएसयूआई ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से धार देने की तैयारी की है।27 जुलाई को प्रयागराज जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन और घेराव।सावन मास में गांव-गांव के शिवालयों में चोरों की ‘बुद्धि-शुद्धि’ के लिए विशेष जलाभिषेक।
-अगला कदम: जिला स्तर पर सुनवाई न होने पर लखनऊ में विधानसभा का घेराव।
– “नेतृत्व की चुप्पी पर खड़े किए सवाल” प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान छात्र नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का श्रेय लेने वाले इस गंभीर गड़बड़ी पर मौन क्यों हैं? यह खामोशी रसूखदार दोषियों को संरक्षण देने का संदेह पैदा करती है। जनता की गाढ़ी कमाई के चंदे का हिसाब होना ही चाहिए।
इस महत्वपूर्ण वार्ता के दौरान एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष शिवम पांडेय, रोहित सिंह और आदर्श शर्मा समेत संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य समाचार