मुख्यपृष्ठटॉप समाचारमोदी सरकार के खिलाफ जनता में प्रचंड असंतोष... शिवतीर्थ पर विराट सभा,...

मोदी सरकार के खिलाफ जनता में प्रचंड असंतोष… शिवतीर्थ पर विराट सभा, रिकॉर्डतोड़ भीड़

-तानाशाही गो बैक! भाजपा तड़ीपार!!

-‘इंडिया’ गठबंधन का मुंबई में रणसंग्राम…लोकतंत्र और संविधान रक्षा की लड़ाई शुरू

सामना संवाददाता / मुंबई

मणिपुर से मुंबई तक ६,७०० किलोमीटर की यात्रा करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन पर कल ‘इंडिया’ महागठबंधन ने लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल फूंक दिया। जिस मुंबई से १९४२ में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को गो बैक (चले जाओ) का नारा दिया था, उसी मुंबई के ऐतिहासिक शिवतीर्थ से ‘इंडिया गठबंधन’ ने लोकतंत्र और संविधान को जड़ से उखाड़ने और केंद्रीय जांच एजेंसियों का डर दिखाकर पिछले दस वर्षों से बदले की राजनीति करने वाली भाजपा और मोदी के तानाशाही शासन के खिलाफ रण गर्जना की। विराट जनसागर की साक्षी में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने भाजपा के इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाला, सरकारी पैसे और मसल पॉवर के बल पर सरकार गिराने का खेल, झूठे आश्वासनों की बारिश, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से ठगी जैसे मुद्दों पर जमकर हमला करते हुए तानाशाही चले जाओ …अबकी बार भाजपा तड़ीपार, जैसे बुलंद नारे लगाए। उसे जनता ने भी एकता का वङ्कामूठ दिखाकर प्रतिसाद दिया।

अन्य समाचार