मुख्यपृष्ठग्लैमरशादीशुदा एक्टर के प्यार में पागल थी ये भोजपुरी एक्ट्रेस

शादीशुदा एक्टर के प्यार में पागल थी ये भोजपुरी एक्ट्रेस

बोलीं- ‘जमीन पर पटक-पटककर पीटता था’
भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में काजल राघवानी लगातार सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपनी निजी जिंदगी का ऐसा दर्द साझा किया कि शो का माहौल ही भावुक हो गया। काजल ने बताया कि पुराने रिश्ते के दौरान उन्हें कई बार शारीरिक हिंसा का सामना करना पड़ा। कई बार बिना किसी गलती के भी उनके साथ मारपीट हुई, लेकिन डर के कारण वह चुप रहीं। काजल ने दावा किया कि उन्हें धमकी दी गई थी कि अगर उन्होंने किसी को कुछ बताया तो उनकी पैâमिली को बर्बाद कर दिया जाएगा। यह बताते-बताते वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। काजल ने अपने एक्स पार्टनर का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स उनके कथित पुराने रिश्ते को खेसारी लाल यादव से जोड़कर कयास लगा रहे हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उधर, शो में आम्रपाली दुबे के साथ भी काजल की तकरार देखने को मिल रही है। यानी ‘भोजपुरी बवाल’ में बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा!

अन्य समाचार