रणबीर कपूर से आलिया भट्ट की शादी हुई है, लेकिन रिश्ते की पंचायत सोशल मीडिया पर बैठी है! कभी लिपस्टिक पर सवाल तो कभी ऊंची आवाज को लेकर बहस। इंटरनेट के स्वयंभू जासूसों ने तो आलिया को बेचारी पत्नी तक बना दिया। अब आलिया ने इन कहानीकारों को करारा जवाब दिया है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अनजान लोगों की बनाई काल्पनिक कहानियों में उन्हें मजबूर और पीड़ित महिला के रूप में दिखाना अपमानजनक है। आलिया के मुताबिक, रणबीर के साथ उनका रिश्ता ऐसा है, जहां बिना कुछ कहे भी एक-दूसरे को समझा और सुना जाता है। गौरतलब है कि कभी रणबीर की लिपस्टिक वाली पसंद तो कभी आलिया की ऊंची आवाज सोशल मीडिया पर बवाल का कारण बनी। अब आलिया का दो टूक संदेश है कि शादी उनकी है, तो पैâसला भी वही करेंगी, इंटरनेट की अदालत नहीं!
