तारा सुतारिया एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। हाल ही में वह सिंगर एपी ढिल्लों के लाइव कॉन्सर्ट में अपने कथित बॉयप्रâेंड वीर पहाड़िया के साथ नजर आई थीं। इसी इवेंट से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें तारा और एपी ढिल्लों की नजदीकियां दिखीं। एक क्लिप में किस का सीन सामने आने के बाद तारा को जमकर ट्रोल किया गया। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। तारा सुतारिया ने संकेत दिए हैं कि उनके खिलाफ जानबूझकर पेड नेगेटिव पीआर चलाया जा रहा है। उन्होंने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वीडियो री-शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि तारा के खिलाफ नेगेटिव कंटेंट बनाने के बदले ६,००० रुपए का ऑफर दिया गया था। इन्फ्लुएंसर के अनुसार, उन्हें तय ‘टॉकिंग प्वॉइंट्स’ भेजे गए थे और एक घंटे में पेमेंट का वादा किया गया था। तारा ने इसे उनकी छवि और निजी रिश्ते को नुकसान पहुंचाने की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि सैकड़ों क्रिएटर्स को अपमानजनक कंटेंट पैâलाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
