-वेलिंगटन की पिच पर भड़के कप्तान गिल
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ होते ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा पिच और गेंद पर फूट पड़ा। बेसिन रिजर्व की पिच को कठघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने कहा कि पांच दिनों में विकेट और भी सपाट व धीमा होता गया। न दरारें पड़ीं, न तेज गेंदबाजों को रफ्तार मिली। नतीजा यह हुआ कि भारत दबदबा बनाने के बावजूद न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में समेट नहीं सका और मेजबान टीम ने २३९/५ पर मैच बचा लिया। गिल ने गेंद की गुणवत्ता पर भी सवाल दागे। उनका दावा है कि गेंद महज २५-३० ओवर में नरम पड़ गई, जिससे विकेट लेना मुश्किल हुआ। उन्होंने कोविड के दौर में लगी लार के इस्तेमाल पर पाबंदी जारी रहने पर भी हैरानी जताई। कप्तान के मुताबिक, जब पिच साथ न दे और गेंद भी बेदम हो जाए, तो गेंदबाज आखिर करें भी क्या? गिल ने माना कि मनचाहा नतीजा न मिलने से वे निराश हैं।
