मुख्यपृष्ठनए समाचार`मौत' की नींद सुला रहे भारत के ३ कफ सिरप!..खांसी की दवाई...

`मौत’ की नींद सुला रहे भारत के ३ कफ सिरप!..खांसी की दवाई को लेकर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने सोमवार को हेल्थ एडवाइजरी जारी कर भारत में पहचाने गए तीन `जहरीले’ कफ सिरप के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी कीr है। संगठन ने सभी अधिकारियों से अपील की कि यदि इन दवाओं के बारे में अपने देश के अंदर पता चलता है तो इस बारे में तुरंत स्वास्थ्य एजेंसी को जानकारी दें। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ये दवाएं खासकर बच्चों के लिए गंभीर और जानलेवा बीमारियां पैदा कर सकती हैं।
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, प्रभावित दवाएं श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स की कोल्ड्रिफ (स्पेसिफिक बैच), रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स की रेस्पिप्रâेश टीआर और शेप फार्मा की रेलाइफ है। इन कफ सिरप में जहरीला केमिकल डाइएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा अनुमत सीमा से कई गुना अधिक पाई गई है। इन कफ सिरप में डीईजी की मात्रा तय मानकों से लगभग ५०० गुना ज्यादा थी। डीईजी एक औद्योगिक सॉल्वेंट है जो किडनी फेलियर, न्यूरोलॉजिकल जटिलताओं और मौत का कारण बन सकता है। एजेंसी ने कहा कि जहरीले उत्पाद गंभीर खतरा पैदा करते हैं तथा गंभीर, संभावित रूप से खतरा पैदा करने वाली बीमारी का कारण बन सकते हैं। इनसे जान भी जा सकती है।
डब्ल्यूएचओ व्ने जोर देकर कहा कि भारत हेल्थ ऑथॉरिटी सीडीएससीओ ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को बताया कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कथित तौर पर इन कफ सिरप का पांच साल से कम उम्र के बच्चों ने सेवन किया था, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद भारतीय सरकार ने त्वरित कदम उठाए और कोल्डरिफ बनाने वाली तमिलनाडु स्थित श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स का मैन्युपैâक्चरिंग लाइसेंस रद्द कर कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रशासन ने चेन्नई में पैâसिलिटी को सील कर दिया। गुजरात की रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स और शेप फार्मा की रेस्पिप्रâेश टीआर तथा रेलाइफ को बिक्री से वापस बुला लिया गया। दोनों कंपनियों को सभी दवाओं का उत्पादन रोकने का आदेश दिया गया। शेप फार्मा के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया।
कुछ ही दिनों में कर देगी लीवर-किडनी खराब
इन कफ सिरप के अंदर एक केमिकल की मात्रा कई गुना ज्यादा पाई गई, जो कुछ ही दिन में लिवर और किडनी तक डैमेज कर सकता है। क्योंकि मध्यप्रदेश के बच्चों के कफ सिरप पीने के कुछ ही दिन में उनकी मौत तक हो गई और बड़ों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए वो भी पीने से बचें।

अन्य समाचार