मुख्यपृष्ठखेलमहंगी हुई टिकटें

महंगी हुई टिकटें

अब आईपीएल मैचों के टिकट खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने जीएसटी दरों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आईपीएल और अन्य बड़े खेल आयोजनों के टिकटों पर अब ४० प्रतिशत जीएसटी लगेगी, जो पहले २८ प्रतिशत थी। इसका मतलब है कि टिकट की कीमतें बढ़ जाएंगी और पैंâस को अधिक पैसे देने होंगे। उदाहरण के लिए, अगर टिकट की कीमत १००० रुपए है, तो पहले जीएसटी २८० रुपए थी, जो अब ४०० रुपए हो जाएगी। इस तरह, पैंâस को १२० रुपए अधिक देने होंगे। जीएसटी दरों में यह बढ़ोतरी २२ सितंबर २०२५ से लागू होगी और इसका असर पैंâस की जेबों पर पड़ेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि जीएसटी की नई दरों के बाद टिकट की मांग वैâसी रहती है।

अन्य समाचार