मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिटीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ से...

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ से अधिक मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

खास बातें
* टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर वॉकाथॉन।
* कुलाधिपति श्री सुरेश जैन और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन रहे जश्न में शामिल।
* रोबोटिक तकनीक बेहद किफायती, उम्दा चिकित्सा के लिए टीएमयू प्रतिबद्ध।
* केक काटकर मनाया उपलब्धि का जश्न, 50 मीटर वॉकाथॉन में कपिल रहे अव्वल।
* सबसे पहली सफल सर्जरी कराने वाली चंद्रवती रहीं विशेष आकर्षण का केंद्र।
* चक्कर की मिलक की गीता द्वितीय, बिजनौर के चंद्रपाल सैनी रहे तृतीय।
* पीतल नगरी की शीला को अदम्य साहस के लिए प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर हॉस्पिटल के एडवांस्ड रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ का जश्न अविस्मरणीय रहा। न केवल केक काटकर घुटना प्रत्यारोपण करा चुके मरीजों का मुंह मीठा कराया गया, बल्कि कैंपस में 50 मीटर वॉकाथॉन भी आयोजित की गई। वॉकाथॉन में संभल के कपिल अव्वल रहे। चक्कर की मिलक की गीता द्वितीय और बिजनौर के चंद्रपाल सैनी तृतीय स्थान पर रहे। पीतल नगरी की शीला को उनके अदम्य साहस और प्रेरणादायी जीवन यात्रा के लिए प्रेरक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने बतौर मुख्य अतिथि एवं एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन ने हरी झंडी दिखाकर वॉकाथॉन को रवाना किया। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि रोबोटिक तकनीक के माध्यम से मरीजों को बेहद किफायती दरों पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टीएमयू प्रतिबद्ध है। आधुनिक चिकित्सा और सकारात्मक सोच के साथ घुटनों के दर्द पर विजय पाकर जीवन को नई ऊर्जा और नई गति दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि टीएमयू हॉस्पिटल का रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर अत्याधुनिक तकनीक के साथ मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।
वॉकाथॉन में शाहजहांपुर, बिजनौर, बदायूं, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, धामपुर, नैनीताल और हिमाचल प्रदेश से आए 100 से अधिक सफल ज्वाइंट रिप्लेसमेंट मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की स्थापना के बाद सबसे पहली सफल सर्जरी कराने वाली प्रेमनगर लाइनपार निवासी चंद्रवती रहीं। उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद उनके जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। अब वे बिना दर्द के सामान्य जीवन जी रही हैं।
टीएमयू के चिकित्सकों ने कहा कि रोबोटिक तकनीक के जरिए ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी हो गई है, जिससे मरीजों को कम दर्द, शीघ्र रिकवरी और बेहतर गतिशीलता प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर एमएस मेजर जनरल डॉ. सी.के. जखमोला, डिप्टी एमएस डॉ. विनम्र तिवारी, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट विभागाध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र सिंह, ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉ. अमित सराफ, डॉ. मनमोहन शर्मा, डॉ. संजीव चिंचोली, हॉस्पिटल के चीफ मैनेजर वैभव जैन, चीफ मैनेजर (प्रशासन) श्री अनिल गुप्ता सहित चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. माधव शर्मा ने किया।

अन्य समाचार