सामना संवाददाता / मुंबई
तमाम शिवसैनिकों की श्रद्धेय मांसाहेब सौ. मीनाताई ठाकरे का स्मृतिदिन शनिवार, ६ सितंबर को है। इस अवसर पर शिवतीर्थ पर मांसाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सुबह ७ बजे से भक्ति गीत, सुगम संगीत, भजन और कीर्तन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
शिवतीर्थ पर श्री सिद्धिविनायक सुगम संगीत मंडल के गुणी कलाकार रविराज नर, राजा कदम, सुदेश पवार, हर्षदा वेल्हाल, स्मिता तायशेटे, सचिन नवले और सचिन मोहिते भक्ति गीतों का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी स्व. सौ. मीनाताई ठाकरे स्मृति स्मारक समिति मुंबई की ओर से दी गई।
रमाधाम में भजन और कीर्तन
खोपोली स्थित रमाधाम में मांसाहेब के स्मृतिदिन के उपलक्ष्य में भजन और कीर्तन का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी रमाधाम के अध्यक्ष चंदूमामा वैद्य ने दी।
