मुख्यपृष्ठनए समाचारटीएसपीएच एजुकेयर ने छात्रों को किया सम्मानित

टीएसपीएच एजुकेयर ने छात्रों को किया सम्मानित

सामना संवाददाता / भायंदर

प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के उद्देश्य से टीएसपीएच एजुकेयर प्राइवेट लिमिटेड ने १८ जुलाई को भायंदर-पश्चिम स्थित मैक्सस बैंक्वेट हॉल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जेईई, एनईईटी और एमएचटी-सीईटी जैसी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मंच पर सम्मानित किया गया। करीब ६०० छात्रों और अभिभावकों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में १५० से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। इस समारोह में अद्वैत शैलेश पिल्लई और आयुष विश्वकर्मा मुख्य आकर्षण रहे। अद्वैत ने जेईई मेन्स में ९९.५२ परसेंटाइल प्राप्त कर जेईई एडवांस्ड पास किया और अब आईआईटी मंडी में भौतिकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करेंगे। उन्हें संस्थान की ओर से १ लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। वहीं आयुष विश्वकर्मा ने एनईईटी में ९९.५५ परसेंटाइल के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थान के शिक्षकों और निदेशकों ने छात्रों की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अन्य समाचार