-युवाओं के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा रुख
-भड़के युवाओं ने लगाए तानाशाही नहीं चलेगी के नारे
दृप्ति झा / मुंबई
दादर के शिवाजी पार्क में अपनी विभिन्न मांगों र्कीे लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और पुलिस के बीच उस वक्त तनाव बढ़ गया, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस के कड़े रुख के बाद प्रदर्शनकारियों में आक्रोश पैâल गया और मौके पर तानाशाही नहीं चलेगी के नारे गूंजने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में युवा रोजगार, शिक्षा नीति में सुधार और प्रशासनिक पारदर्शिता जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन तक पहुंचाना चाहते थे। हालांकि, मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोकने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा होने की बात सामने आई। पुलिस की कार्रवाई से नाराज युवाओं ने प्रशासन पर उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने का आरोप लगाया।
पुलिस के रुख के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पीछे हटने से इनकार कर दिया और सड़क पर धरना शुरू कर दिया। आक्रोशित युवाओं ने तानाशाही नहीं चलेगी और युवाओं के अधिकारों का हनन बंद करो जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान बढ़े तनाव के चलते इलाके में कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया।
