-पहले फिल्म ‘पांडव’ के दौरान डायलॉग पढ़ने के लिए बोर्ड का सहारा लिया गया और बाद में ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में लंबे सीन के लिए टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल किया गया।
-सालों बाद को-स्टार ने खोला राज
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार को लेकर सीनियर अभिनेता सुधीर पांडे ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने फिल्मी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में सुधीर ने बताया कि अक्षय को कई बार लंबे डायलॉग याद रखने में दिक्कत होती थी। उनके मुताबिक, पहले फिल्म ‘पांडव’ के दौरान डायलॉग पढ़ने के लिए बोर्ड का सहारा लिया गया और बाद में ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में लंबे सीन के लिए टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ‘तीस मार खां’ में इसका ज्यादा उपयोग नहीं हुआ था। सुधीर का मानना है कि कलाकार अगर बार-बार ऐसी सुविधा ले, तो उसकी आदत बन सकती है। इतना ही नहीं, उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह शिकायत भी की कि अब अक्षय से संपर्क करना आसान नहीं रहा, क्योंकि उनके मैनेजर की ओर से जवाब ही नहीं मिलता। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
