क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी अब अपने मजेदार अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत की नेपाल पर बड़ी जीत के बाद वैभव और अभिषेक शर्मा फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे। तभी एक नन्हा फैन दोनों खिलाड़ियों को उनके नाम से पुकारने लगा। बस फिर क्या था, वैभव ने तुरंत उसे टोक दिया। उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा, ‘अभिषेक नहीं, अभिषेक भैया बोलो!’ वैभव की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोगों का ध्यान उनकी तरफ चला गया। अब इस छोटे से वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। वैसे, आज भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच मुकाबला भी है। इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी। अब देखना है कि वैभव बल्ले से भी कितना धमाल मचाते हैं!
