-सीमा श्रीवास्तव
ऐसा भी वर्कआउट होता है, कमाल है। अब देखिये न, विक्टोरिया बेकहम ने इस सप्ताह पेरिस पैâशन वीक में भाग लेते हुए ऊंची हील वाली सैंडल और लेदर की स्कर्ट पहनकर वर्कआउट करना चुना। ५२ वर्षीय विक्टोरिया एक लंबी बरगंडी स्कर्ट और गुलाबी ब्लाउज पहने हुए स्टेयर क्लाइंबर मशीन पर धीरे-धीरे व्यायाम करते हुए दिखीं। दिलचस्प यह है कि उनके लुक की सबसे खास बात उनके द्वारा पहनी गई बेहद ऊंची हील वाली सैंडल थीं। विक्टोरिया ने स्टाइलिश पोशाक में व्यायाम करते हुए, बाल खुले रखे और ग्लैमरस मेकअप किया हुआ था और उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान थी। उन्होंने अपने पति डेविड को टैग किया, जिनकी आवाज में यह कहते हुए सुना जा सकता है: ‘ऐसा लगता है कि तुम तैयार हो’ और उन्होंने एक हंसने वाला इमोजी भी जोड़ा। पेरिस फैशन वीक, जो २८ सितंबर से ६ अक्टूबर तक चलता है, में फैशन डिजाइनर विक्टोरिया अक्सर भाग लेती हैं, जिनका शुक्रवार को अपने स्प्रिंग/समर २०२७ कलेक्शन को प्रदर्शित करने के लिए एक शो है। कैथरीन रयान के साथ चल रहे विवाद के बीच, वीबी को उनके पति डेविड से फूलों का एक खूबसूरत गुलदस्ता मिलने के बाद उन्होंने वर्कआउट करना शुरू किया। विक्टोरिया का मनोबल बढ़ाने के लिए डेविड ने बड़े ही प्यार से उसे एक बेहद खूबसूरत और शानदार फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। विक्टोरिया ने फूलों की एक तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और उसके ऊपर एक सरल संदेश लिखा, ‘आई लव यू डेविड बैकहम।
मौरा बेच रही अपने पहने कपड़े
लीजिये अब मौरा भी उतर आई अपनी उतरन बेचने। जी हां, मौरा हिगिंस उन हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने अपने पुराने कपड़े बेचने के लिए ऑनलाइन ऐप का सहारा लिया है। लव आइलैंड की पूर्व स्टार ने विंटेड पर फास्ट पैâशन ब्रांड से लेकर हाई-एंड डिजाइनर तक की ७४ चीजें बिक्री के लिए रखी हैं। उनकी सबसे महंगी चीज एक स्टाइलिश फेंडी क्लच है, जिसकी कीमत पाउंड १,८०० रखी गई है, जबकि बिक्री के लिए सबसे सस्ती वस्तु प्रीटी लिटिल थिंग की एक चमकदार मिनी हॉल्टर नेक ड्रेस है। मौरा की शैली के अनुरूप, यहां ढेर सारे सेक्सी परिधान उपलब्ध हैं, जिनमें २९० पाउंड का एक पारदर्शी फेंडी बॉडीसूट और कल्ट ब्रांड एलो का एक थोंग योगा बॉडीसूट शामिल है। मौरा द्वारा बेची जा रही अन्य डिजाइनर वस्तुओं में सफेद या काले रंग के लुई विटन स्नीकर्स, एक गुच्ची हुडी और एक चांदी का प्राडा क्लच शामिल है, जो ७५० पाउंड में बिक चुका है। मौरा जींस, ट्विन सेट और सेक्सी टॉप की भी भरपूर बिक्री कर रही है। लेकिन मौरा से डाक आने में देरी हो सकती है, क्योंकि यह आयरिश सुंदरी फिलहाल डांसिंग विद द स्टार्स के अमेरिकी संस्करण में प्रतिस्पर्धा कर रही है। मौरा के डांस पार्टनर मार्क बैलास हैं, जो स्ट्रिक्टली कम डांसिंग की जज शर्ली बैलास के बेटे हैं, लेकिन ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि डांसिंग रियलिटी सीरीज के पर्दे के पीछे मौरा अलोकप्रिय हैं।
