मुख्यपृष्ठग्लैमर‘ये कॉन्सर्ट था या धोखा?'

‘ये कॉन्सर्ट था या धोखा?’

-इतना लंबा इंतजार कराने के बाद भी न माफी, न कोई सफाई और ऊपर से लिप-सिंकिंग के आरोपों ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया। सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने कॉन्सर्ट को ‘सुपर फ्लॉप’ बताते हुए जमकर भड़ास निकाली।

हैदराबाद में सिंगर जैस्मीन सैंडलस का कॉन्सर्ट गानों से ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में आ गया। पैंâस का आरोप है कि शो रात ८ बजे शुरू होना था, लेकिन जैस्मीन करीब ११:२० बजे स्टेज पर पहुंचीं। इतना लंबा इंतजार कराने के बाद भी न माफी, न कोई सफाई और ऊपर से लिप-सिंकिंग के आरोपों ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया। सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने कॉन्सर्ट को ‘सुपर फ्लॉप’ बताते हुए जमकर भड़ास निकाली। किसी ने इसे ‘लोगों को ठगने का नया तरीका’ कहा तो किसी ने खराब मैनेजमेंट, लंबी देरी और बदतमीज स्टाफ पर सवाल उठाए। कई लोगों का दावा है कि उन्हें देरी की कोई जानकारी नहीं दी गई और खाने-पीने पर भी अतिरिक्त पैसे वसूले गए। हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक जैस्मीन सैंडलस या इवेंट आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह कॉन्सर्ट अब ‘म्यूजिक शो’ से ज्यादा ‘फ्लॉप शो’ के नाम से चर्चा बटोर रहा है।

अन्य समाचार

सूत्रधार