मुंबई : मुंबई के वेस्टर्न रेलवे से एक ऐस वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप भी खुश हो जायेंगे। अलग अंदाज़ में वेस्टर्न रेलवे ने २०२६ का स्वागत किया। ट्रेन के लोको पायलट ने अलग अंदाज़ में किया मुंबईकरों को विश। भारी मात्रा में स्टेशन पर देखा गया भीड़।
दरअसल हर साल वेस्टर्न रेलवे नए साल के शुरू होने से पहले काउंटडाउन शुरू कर १२ बजने पर हॉर्न बजाकर नए साल का स्वगत करती है। यह सेलिब्रेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल स्टेशन पर हर नए साल को वेलकम करने के लिए किया जाता है। मुंबईकर अक्सर ३१ दिसंबर की रात आकर इस पल को एंजॉय करते है और अपने फ़ोन में कैप्चर भी करते है।
वीडियो में भी देखा गया की ११:५९ पर लोको पायलट अपने ड्राइव एरिया में खड़े थे और जैसे ही १२ बजे तुरंत सारी ट्रेने ज़ोर से हॉंक बजाने लगी। जिसे देख लोगो ने भी ज़ोरज़ोर से हैप्पी न्यू ईयर चिल्लाकर २०२६ का स्वागत किया। वहीं सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस भी तैनात थी ताकि कोई लड़ाई झगड़ा न हो और लोग सुरक्षित और ख़ुशी से पल को एंजॉय करे
