मुख्यपृष्ठखबरेंबंदूक दिखा-दिखाकर क्या सिखा रही पाटनी सिस्टर?

बंदूक दिखा-दिखाकर क्या सिखा रही पाटनी सिस्टर?

दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं, लेकिन इस बार वजह फिटनेस या ग्लैमरस अंदाज नहीं, बल्कि पिस्टल ट्रेनिंग है। खुशबू ने एक वीडियो शेयर करते हुए लड़कियों को पिस्टल चलाना सीखने की बात कही, जिसके बाद इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। वीडियो सामने आते ही लोगों की नजरें खुशबू के अंदाज पर टिक गर्इं। मैडम का संदेश साफ था, लड़कियां सिर्फ सेल्फी और मेकअप तक सीमित न रहें, जरूरत पड़े तो आत्मरक्षा के लिए तैयार भी रहें। अब खुशबू की यह बात कितनी गंभीर और कितनी चौंकाने वाली है, इस पर सोशल मीडिया अपनी-अपनी राय बांट रहा है। वैसे बॉलीवुड में पाटनी बहनों का स्टाइल अलग ही सुर्खियां बटोरता है। दिशा वैâमरे के सामने जलवा दिखाती हैं, तो खुशबू का अंदाज भी कम चर्चा में नहीं रहता। इस बार तो पिस्टल ने ही पूरी लाइमलाइट लूट ली!

अन्य समाचार