मुख्यपृष्ठग्लैमर‘इसमें बेइज्जती क्या है?’.. ‘बुड्ढी’ कहने वालों को करीना का करारा जवाब

‘इसमें बेइज्जती क्या है?’.. ‘बुड्ढी’ कहने वालों को करीना का करारा जवाब

बेबो यानी करीना कपूर को उम्र और चेहरे की झुर्रियों पर ट्रोल करना सोशल मीडिया यूजर्स को भारी पड़ गया था। एक बार करीना ने अपनी सहेली अमृता अरोड़ा और दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीर शेयर की। फोटो सामने आते ही कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें ‘बुड्ढी’ कहकर उम्र पर निशाना साधना शुरू कर दिया। लेकिन करीना भी कहां चुप बैठने वाली थीं! बेबो ने ट्रोलर का कमेंट उठाया और ऐसा जवाब दिया कि मामला ही पलट गया। करीना ने सवाल किया कि आखिर किसी महिला को ‘बुड्ढी’ कहना अपमान क्यों माना जाता है? उन्होंने साफ कहा कि उम्र में बड़ा और समझदार होना कोई शर्म की बात नहीं है। साथ ही ट्रोलर्स से पूछा कि वे खुद बिना नाम, चेहरे और उम्र के छिपकर कमेंट क्यों कर रहे हैं। करीना का यह बेबाक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर ले गया।

अन्य समाचार