इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी२० में १९० रन बनाने के बावजूद भारत को ४ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के बयान ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। अय्यर ने कहा, `मुझे पता है मैच कहां हाथ से निकला, लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी को दोष नहीं देना चाहता।’ उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने किसी खिलाड़ी या साजिश का आरोप नहीं लगाया। अय्यर ने नो-बॉल और १७वें ओवर को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया, जबकि रवि बिश्नोई का बचाव करते हुए भरोसा जताया कि वह मजबूत वापसी करेंगे। वहीं, इंग्लैंड के जैकब बेथल की शानदार पारी की भी उन्होंने खुलकर तारीफ की। फिलहाल, टीम में किसी अंदरूनी विवाद या साजिश की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कप्तान के संकेतों ने बहस जरूर छेड़ दी है।
