मुख्यपृष्ठग्लैमर१० करोड़ की एलिमनी लेंगी आकांक्षा?..जवाब सुनकर मची खलबली, खुल गया बड़ा...

१० करोड़ की एलिमनी लेंगी आकांक्षा?..जवाब सुनकर मची खलबली, खुल गया बड़ा राज!

टीवी की चर्चित जोड़ी गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के अलगाव की खबर ने पैंâस को खूब चौंकाया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी-ऐसी गॉसिप उ़ड़ीं कि मामला तलाक से निकलकर सीधे करोड़ों की एलिमनी तक पहुंच गया। चर्चा थी कि आकांक्षा गौरव से १० करोड़ रुपए मांग रही हैं। अब आकांक्षा ने इस अफवाह की ऐसी खिल्ली उड़ाई है कि गॉसिप करने वालों की बोलती ही बंद हो जाए! आकांक्षा ने हंसते हुए कहा कि अगर उन्हें सच में १० करोड़ मिल गए होते तो वे यहां बैठकर इंटरव्यू नहीं दे रही होतीं, बल्कि कब की देश छोड़कर चली गई होतीं। साथ ही उन्होंने साफ कहा कि वे एलिमनी की भूखी नहीं हैं। गौरव से १० साल छोटे होने के बावजूद उन्हें ‘शुगर डैडी’ वाली टिप्पणी भी खूब सुननी पड़ी। इस पर आकांक्षा ने कहा, दस साल का उम्र का अंतर किसी को शुगर डैडी नहीं बना देता! वहीं, इंस्टाग्राम पर अब भी ‘आकांक्षा गौरव खन्ना’ नाम दिखने पर उन्होंने तकनीकी गड़बड़ी का हवाला दिया। बच्चे न चाहने के पैâसले पर हुई ट्रोलिंग पर भी आकांक्षा ने दो टूक कहा, यह मेरा निजी पैâसला है, किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं!

अन्य समाचार