मुख्यपृष्ठनए समाचारगणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा यमुनापार

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा यमुनापार

 -बाइक शोभायात्रा में उमड़ा युवाओं का सैलाब, गणपति महोत्सव के लिए हुआ भूमि पूजन

राजेश सरकार / प्रयागराज

संगमनगरी में यमुनापार की धरती रविवार को गणपति बप्पा के जयघोष से गूंज उठी। श्रमिक बस्ती स्थित मानस पार्क में 14 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाले 29वें सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व युवा मंडल ने भव्य बाइक शोभायात्रा निकालकर धार्मिक उत्साह का प्रदर्शन किया। सैकड़ों युवाओं ने बाइक पर सवार होकर ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के बीच नगर भ्रमण किया।

जयघोष के बीच निकली बाइक शोभायात्रा
रविवार को आजाद पार्क से निकली शोभायात्रा का शुभारंभ आयोजन समिति के सहसंयोजक एवं विद्यालय प्रबंधक रवि करण सिंह, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा एवं महामंत्री बालकृष्ण मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा संयोजक ललित पंडित, निखिल त्रिपाठी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद सिंह के नेतृत्व में युवाओं का कारवां श्रमिक बस्ती और एडीए कॉलोनी का भ्रमण करते हुए मानस गणपति पार्क पहुंचा, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा में रितिक मौर्या, उत्कर्ष शर्मा, मिहिर सिन्हा, अनुराग शर्मा, नमन यादव, अजीत ठाकुर, सोनू चौहान, मयंक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।

 विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन
सायंकाल महोत्सव स्थल मानस गणपति पार्क में गणपति महोत्सव की सफलता एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना के साथ भूमि पूजन कराया गया। विद्वान आचार्य संजय व्यास ने वेद रीति से आयोजन के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश मधुकर मंगरुलकर तथा ज्योति मंगरुलकर से भूमि पूजन कराया।
हनुमान चालीसा के संगीतमय पाठ और प्रसाद वितरण के साथ भूमि पूजन हुआ। इस अवसर पर अलका विश्वकर्मा, रेखा श्रीवास्तव, आरके शुक्ला, राजेश मिश्रा, सुमित श्रीवास्तव, पिंकी गुप्ता, रिंकी गिरि, सरोज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
14 से 20 सितंबर तक चलेगा महोत्सव
श्रमिक बस्ती नैनी स्थित मानस पार्क में 29वां सात दिवसीय विशाल यमुनापार सांस्कृतिक गणपति महोत्सव 14 से 20 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

अन्य समाचार