मुख्यपृष्ठग्लैमर‘हां, उसने गिफ्ट्स दिए थे’

‘हां, उसने गिफ्ट्स दिए थे’

-सुकेश संग अफेयर पर नोरा ने तोड़ी चुप्पी
नोरा फतेही की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोरकर रख दिया था। सुकेश चंद्रशेखर से नाम जुड़ने के बाद शुरू हुए विवाद ने न सिर्फ उनकी छवि को प्रभावित किया, बल्कि उनके काम पर भी असर पड़ा। अब एक पॉडकास्ट में नोरा ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए खुलकर अपनी बात रखी। नोरा ने कहा कि वह विवाद आज तक उनके लिए एक सदमे जैसा है। उन्होंने दावा किया कि इसकी वजह से उन्हें कई ब्रांड्स और काम गंवाने पड़े। उनका कहना है कि आज भी लोग उन्हें सुकेश से जोड़कर सवाल करते हैं, जबकि उनके मुताबिक इन चर्चाओं में सच्चाई नहीं है। नोरा ने यह भी माना कि वह सुकेश के परिवार और पत्नी से एक कार्यक्रम के दौरान मिली थीं और उन्हें कार समेत कुछ उपहार मिले थे। हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें यह सब सामान्य बताया गया था। अब नोरा के इस खुलासे के बाद एक बार फिर पुराना विवाद चर्चा में आ गया है।

अन्य समाचार