विरोध करने पर लड़की को पीटा
कौशांबी की घटना से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भोली-भाली लड़कियों और महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे इस्लाम कबूल करवाने को मजबूर किया जाता है। अब कौशांबी में ऐसा ही हुआ, जहां दो मुस्लिम युवक लड़की को घर ले गए। उसका रेप किया और इस्लाम कबूल करवाया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मेरी बेटी को बहाने से घर बुलाया। फिर दोनों भाइयों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि आरोपियों ने पहले मेरी बेटी के साथ बलात्कार किया और उसके बाद मस्जिद के मौलाना को बुलाकर उसका अवैध धर्मांतरण करवा दिया। इस दौरान ५ लोग और पहुंच गए। सबके सामने मेरी बेटी को प्रताड़ित किया गया है। पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर घर भागी और अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह परिजन के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। शिकायत में यह भी कहा कि जब हमने आरोपियों का विरोध किया तो लोगों ने उनके साथ ही मारपीट की।
४ लोग गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अब तक ४ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं सैफ खां, अनुज अहमद, नेहा बानो, छोटू खां, अतीक अहमद, इसरार अहमद सैफ खां और अनुज अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर घर भागी और अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह परिजन के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। शिकायत में यह भी कहा कि जब हमने आरोपियों का विरोध किया तो लोगों ने उनके साथ ही मारपीट की।
