आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,

मेष: व्यक्तिगत कठिन संघर्षों का परिणाम प्राप्त होगा। नई ऊर्जा का संचार होगा। कार्य क्षेत्र में विकास होगा। वृषभ: मानसिक उलझन बनेगी। हताश न हो। धैर्य से काम करें। स्वास्थ्य के साथ प्रतियोगिता भाग लेंगे। मिथुन: नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। कार्य क्षेत्र और निजी संबंधों में निखार आएंगे। अहंकार न आने दें।
कर्क: मानसिक तनाव बना रहेगा। नई दिशा की ओर अग्रसर होंगे: व्यक्तिगत जीवन में लाभ दिखाई दे रहा है। सिंह: सकारात्मक ऊर्जा के साथ में कार्य करें। किसी विवाद में न उलझे सामाजिक जीवन में उन्नति मिलेगी। कन्या: आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थी के लिए समय अनुकूल हैं। मन की एकाग्रता बनाकर कार्य करें। तुला: नए मित्रों की संगति मिलेगी। नए कार्य की प्रेरणा मिलेगी कार्य क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता को व्यस्त बनाए रखें। वृश्चिक: कार्य क्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। धनु: नए अवसर सामने आएंगे। कार्य क्षेत्र में बढ़ती जिम्मेदारियों को समझ कर कार्य करें। जीवन में प्रसन्नता होगी। मकर: मानसिक उलझन बनेगी। संयम से काम करें। जीवनसाथी के साथ में संबंध अनुकूल होंगे। कुम्भ: व्यर्थ के पैसों पर अंकुश लगाएं। दुष्ट मित्रों की संगति से दूर रहें। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। मीन: यात्रा के शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं, अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें, करियर में उन्नति मिलेगी।

अन्य समाचार