मुख्यपृष्ठनए समाचारआदिगंगा के तट पर जल उठे ११ हजार दीये एकसाथ... मनी देव दीपावली

आदिगंगा के तट पर जल उठे ११ हजार दीये एकसाथ… मनी देव दीपावली

  विक्रम सिंह / सुल्तानपुर

बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का पर्व परंपरागत उल्लास और पूजन अर्चन के साथ मनाया गया।
संस्कार भारती एवं गोमती मित्र मंडल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कार्तिक आदिगंगा गोमती के तट पर स्थित सीताकुंड धाम पर विभिन्न प्रकार की रंगोली की सजावटों के बीच ११००० दीप जलाए और दीपोत्सव मनाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे संगीत नाट्य अकादमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जयंत खोत व अध्यक्षता की श्रीराम प्रपन्नाचार्य ने। इस अवसर पर संस्कार भारती के अध्यक्ष चिंतामणि शर्मा,प्रांत मंत्री प्रवीण श्रीवास्तव,प्रांतीय सदस्य चंद्र भूषण द्विवेदी,गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन व दोनों ही संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला मंडल,युवा मंडल व बाल मंडल का दीपकों को व्यवस्थित करने व प्रज्वलित करने में रहा। श्रद्धालुओं ने गोमती मैया के जयकारों से सीता कुंड धाम को गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान दिनेशानंद महाराज, राजेंद्र शर्मा,संत कुमार प्रधान, अजय प्रताप सिंह,राकेश सिंह,सेनजीत कसौधन दाऊ,सौरभ गुप्ता लगातार व्यवस्था बनाये रखने में लगे रहे।

अन्य समाचार