– राजपाल के सामने ‘पैसे जुटाओ या जेल जाओ’ की नौबत
– सुप्रीम कोर्ट का आखिरी मौका; तत्काल
-२ करोड़ जमा करने और बाकी रकम के भुगतान का ठोस प्रस्ताव देने का निर्देश
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को दो सप्ताह के भीतर २ करोड़ रुपए जमा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने उन्हें तत्काल कम से कम २ करोड़ रुपए जमा करने और बाकी रकम के भुगतान को लेकर ठोस प्रस्ताव देने को कहा है। इससे पहले ८ सितंबर को अदालत ने सरेंडर से राहत के लिए उनके सामने ५ करोड़ रुपए जमा करने की शर्त रखी थी। अब अदालत ने तत्काल जमा की जाने वाली रकम को २ करोड़ रुपए किया है। मामला वर्ष २०१० में फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिए गए ५ करोड़ रुपए के कर्ज से जुड़ा है। इस कर्ज को लेकर वर्षों से भुगतान, समझौते और चेक बाउंस का विवाद चलता रहा है। उच्च न्यायालय के रिकॉर्ड के मुताबिक, कार्यवाही के दौरान करीब २.२५ करोड़ रुपए का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। अब असली सस्पेंस किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि २ करोड़ रुपए जुटाने का है।
