मुख्यपृष्ठनए समाचारमुनाफे की धुलाई में ‘बाप्पा’ को भी नहीं छोड़ा!

मुनाफे की धुलाई में ‘बाप्पा’ को भी नहीं छोड़ा!

-कंपनी के विज्ञापन में श्री गणेश से धुलवाई गाड़ी, भक्तों का फूटा गुस्सा

सामना संवाददाता / मुंबई

अपने उत्पादों की बिक्री और प्रचार के लिए भगवान श्री गणेश का इस्तेमाल करना एक कंपनी को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। ऑटोमोबाइल गैराज और वाहन सर्विसिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनों का निर्माण और बिक्री करने वाली ‘युपावैâप इक्विपमेंट’ के प्रचार वीडियो में भगवान श्री गणेश को गाड़ी धोते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो प्रसारित होने के बाद गणेश भक्तों में तीखी नाराजगी देखने को मिल रही है।कंपनी ने अपने उत्पादों के प्रचार के लिए बनाए गए इस वीडियो में भगवान श्री गणेश और उनके वाहन मूषक को कार्टून के रूप में दिखाया है। वीडियो में श्री गणेश को कंपनी की अलग-अलग मशीनों को देखते हुए दिखाया गया है। इसके बाद उनके हाथ में दबावयुक्त जल पंप थमाकर उनसे चार पहिया वाहन धुलवाते हुए दिखाया गया है।
‘बाप्पा’ को बनाया प्रचार का जरिया!
धार्मिक आस्था से जुड़े देवता को व्यावसायिक लाभ के लिए इस तरह प्रस्तुत किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भक्तों का कहना है कि उत्पाद बेचने की होड़ में कंपनी ने धार्मिक भावनाओं और आस्था की मर्यादा को ताक पर रख दिया। भगवान श्री गणेश को वाहन धोने वाले कर्मचारी की तरह दिखाना श्रद्धालुओं के लिए बेहद आपत्तिजनक है।

अन्य समाचार