मुख्यपृष्ठटॉप समाचार४० साल की टीचर, १६ साल का बच्चा ... ५ स्टार होटल...

४० साल की टीचर, १६ साल का बच्चा … ५ स्टार होटल में रेप! …कई महीने से कर रही थी यौन उत्पीड़न

– शिक्षिका पर लगा पॉक्सो, हुई गिरफ्तार
सामना संवाददाता / मुंबई
दक्षिण मुंबई के एक प्रतिष्ठित स्कूल की महिला टीचर द्वारा १६ साल के लड़के का बार-बार रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ४० साल की इस महिला टीचर ने कई महीनों तक इस नाबालिग छात्र के साथ यौन संबंध बनाए। ताज्जुब की बात तो यह है कि टीचर छात्र से शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे ५ स्टार होटल में लेकर जाती थी। हैरान कर देने वाले इस मामले में एक अहम खुलासा यह भी हुआ है कि छात्र को अपने कब्जे में रखने के लिए वह उसे एंटी डिप्रेसेंट दवाइयां देती थी। इस तरह की दवा का सेवन करने से व्यक्ति के सोचने-समझने की शक्ति कम हो जाती है। नाबालिग छात्र से बलात्कार के आरोप में मुंबई पुलिस ने इस महिला टीचर को गिरफ्तार किया है। दादर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र पर यह यौन उत्पीड़न पिछले एक वर्ष से अधिक समय से हो रहा था। इस दौरान दक्षिण मुंबई के कई फाइव स्टार होटलों में भी छात्र को ले जाकर उसका यौन शोषण किया गया।

मित्र ने किया ब्रेनवॉश
आरोपी महिला की एक मित्र ने छात्र को अवैध संबंध स्वीकार करने के लिए उसका ब्रेनवॉश किया। उसने बड़ी चालाकी से नाबालिग से कहा कि आजकल बड़ी उम्र की महिलाओं और किशोर लड़कों के बीच संबंध काफी आम हो गए हैं। उसने कई उदाहरण देकर छात्र को राजी करवाया।

डेढ़ साल पहले शुरू हुई कहानी
हैरान कर देने वाली यह कहानी असल में करीब डेढ़ साल पहले दिसंबर २०२३ में शुरू हुई। स्कूल के एनुअल फंक्शन के सिलसिले में वहां कई मीटिंग हुई थीं। उसी दौरान आरोपी महिला टीचर अपने छात्र की ओर आकर्षित हुई। उसने जनवरी २०२४ में पहली बार यौन संबंध बनाने की कोशिश की।

नाबालिग को नशे में डुबाकर
शिक्षिका करती थी यौन शोषण!
नाबालिग को देती थी एंटी डिप्रेसेंट दवाइयां

टीचर, इस नाबालिग को पांच सितारा होटल लेकर जाती थी और शराब पिलाकर उसे नशे में डुबा देती थी, ताकि अपने मन मुताबिक वह उसके साथ शारीरिक संबंध बना सके। यह सिलसिला कई महीनों तक चला। अक्सर टीचर के साथ सेक्स करते रहने से लड़का मानसिक तनाव में रहने लगा। उसके व्यवहार में होते बदलाव को देख लड़के के परिवार को चिंता हुई तो उन्होंने अपने बेटे से पूछताछ की। बेटे की बात सुनकर वे दंग रह गए। हालांकि, उन्होंने चुप रहना सही समझा, क्योंकि उन्हें लगा कि वह कुछ महीनों में स्कूल से निकल जाएगा और मामला खत्म हो जाएगा। लड़के ने कुछ महीने पहले अपनी १०वीं की परीक्षा पास की और स्कूल छोड़ दिया, लेकिन वह अवसाद में चला गया।
मध्यस्थ महिला भी होगी गिरफ्तार
हाल ही में आरोपी शिक्षिका ने फिर से एक करीबी महिला के जरिए लड़के को उससे मिलने के लिए मैसेज भेजा। इसके बाद नाबालिग के परिवार ने पैâसला किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दादर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, उस महिला को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा, जिसने महिला टीचर और छात्र के बीच मध्यस्थता की थी।

अन्य समाचार