मुख्यपृष्ठनए समाचाररेल मंत्री नहीं रील मंत्री हैं वैष्णव!..रेल समस्याओं पर सरकार का ध्यान...

रेल मंत्री नहीं रील मंत्री हैं वैष्णव!..रेल समस्याओं पर सरकार का ध्यान नहीं…आदित्य ठाकरे का सरकार पर जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास कल सुबह एक बेहद दुखद हादसा हुआ। लोकल ट्रेन से गिरने की वजह से ६ लोगों की मौत हो गई, जबकि ६ लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा है। विपक्ष ने इस हादसे के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
इस मामले में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने सीधे केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मुंबई रेलवे हादसे के बाद आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हादसा कोई नई बात नहीं है। ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। समझ नहीं आता कि वे रेल मंत्री हैं या ‘रील मंत्री’। वे रेलवे की असली समस्याओं पर ध्यान ही नहीं देते। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
बता दें कि मुंबई से सटे ठाणे में सुबह मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास लोकल ट्रेन से गिरकर ६ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने दावा किया कि जल्दी ही मुंबई लोकल ट्रेनों में स्वचालित दरवाजे लगाए जाएंगे।

अन्य समाचार