मुख्यपृष्ठअपराधठाणे भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने महावितरण के उपव्यवस्थापक को रिश्वत लेते रंगेहाथ...

ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने महावितरण के उपव्यवस्थापक को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

राधेश्याम सिंह / वसई

महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (महावितरण) के उपव्यवस्थापक कल्पेश जयवंत पाटील को ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (एसीबी) ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता से 30,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की कंपनी का बिजली मीटर वर्ष 2010 से बंद पड़ा था, जिस पर 2,06,920 रुपए का बकाया था। उपव्यवस्थापक पाटील ने शिकायतकर्ता से बकाया राशि 60,000 रुपए करने के एवज में 35,000 रुपए की रिश्वत की मांग की। इसके बाद, एसीबी ने जाल बिछाकर उन्हें 30,000 रुपए लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की एक और कड़ी को उजागर करती है। पाटील के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया है। इस घटना से यह पता लगाता है कि महावितरण विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

अन्य समाचार