मुख्यपृष्ठनए समाचारयोगी सरकार फिर बेनकाब... महाकुंभ भगदड़ में ३७ नहीं ८२ मरे थे!.....

योगी सरकार फिर बेनकाब… महाकुंभ भगदड़ में ३७ नहीं ८२ मरे थे!.. विपक्ष ने महाकुंभ की रिपोर्ट पर भाजपा से मांगा जवाब

महाकुंभ में २९ जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ में मारे गए लोगों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बीसीसी की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस भगदड़ में ३७ नहीं बल्कि ८२ लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर इस रिपोर्ट को लेकर जोरदार हमला किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर सदन में झूठ बोलने का आरोप लगाया और सवाल किया जो वैâश में रकम बांटी गई वो कहां से आई और किस नियम के तहत दी गई।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस रिपोर्ट को शेयर करते हुए योगी सरकार पर एक के बाद एक कई बड़े सवाल उठाए। उन्होंने `एक्स’ पर लिखा, `तथ्य बनाम सत्य : ३७ बनाम ८२… सब देखें, सुनें, जानें-समझें और साझा करें। सत्य की केवल पड़ताल नहीं, उसका प्रसार भी उतना ही जरूरी होता है। भाजपा आत्ममंथन करे और भाजपाई भी और साथ ही उनके समर्थक भी कि जो लोग किसी की मृत्यु के लिए झूठ बोल सकते हैं, वो झूठ के किस पाताल-पर्वत पर चढ़कर अपने को, अपने मिथ्या-साम्राज्य का मुखिया मान रहे हैं।

अन्य समाचार