मुख्यपृष्ठस्तंभआउट ऑफ पवेलियन : आखिर वो कहां गायब हो गई?.. क्वीन ढूंढ़ो...

आउट ऑफ पवेलियन : आखिर वो कहां गायब हो गई?.. क्वीन ढूंढ़ो ५ मिलियन डॉलर पाओ

अमिताभ श्रीवास्तव

दुनिया की मोस्ट वांटेड महिला को कोई नहीं ढूंढ पा रहा है। यहां तक कि एफबीआई जैसी संस्था भी घुटने टेक चुकी है। आखिर वो कहां गायब हो गई? जी हां, दुनिया की मोस्ट वांटेड महिलाओं में से एक रुजा इग्नाटोवा जिसे `क्रिप्टोक्वीन’ के नाम से जाना जाता है, को कोई नहीं ढूंढ़ पा रहा है। इग्नाटोवा २०१७ से लापता है और एफबीआई की टॉप १० मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। अपनी हाई-प्रोफाइल स्थिति के बावजूद उसका गायब होना एक रहस्य बना हुआ है। इग्नाटोवा, बुल्गारिया में पैदा हुई और जर्मन की नागरिकता रखती है, वनकॉइन लिमिटेड की संस्थापक है, एक ़कंपनी, जिसने एक नई क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा देने का दावा किया था। हालांकि, जांच से पता चला कि वनकॉइन एक बहुत बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी थी, जिसने दुनियाभर के निवेशकों को धोखा दिया और कथित तौर पर अरबों डॉलर चुराए। वह आपराधिक आरोप दायर होने से ठीक पहले गायब हो गई और अपने पीछे हताश निवेशकों का एक समूह छोड़ गई। पिछले साल जून में एफबीआई ने एक बड़ा कदम उठाते हुए उसकी गिरफ्तारी में सहायक किसी भी सूचना के लिए इनाम की राशि बढ़ा दी थी। पहले जो इनाम २५०,००० डॉलर था, उसे बढ़ाकर ५ मिलियन डॉलर कर दिया गया था। संदेह है कि रुजा संगठित अपराध समूहों या शक्तिशाली परिवारों की मदद से छिपी हुई है, जो पैसे या एहसान के बदले में उसे बचा रहे हैं। भारी इनाम के बावजूद अभी तक कोई पुष्ट सुराग नहीं मिला है।
मैच से ज्यादा एंकर पर नजर
प्रâेंच ओपन का जब फाइनल चल रहा था, तब इस मैच से अधिक सबकी नजर थी एक खूबसूरत एंकर पर। जी हां, यह खूबसूरत एंकर डिलेटा लेओटा ने रोलांड गैरोस में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। विजेता कार्लोस अल्कारेज से ज्यादा डिलेटा ने सबको प्रभावित किया। दरअसल, इटली की इस सुंदरी एंकर ने प्रâेंच ओपन में अपने काम के दौरान एक शानदार लुक पेश किया, जिसने लोगों को दीवाना बना दिया था। अल्कारेज ने जैनिक सिनर को पांच सेटों के एक रोमांचक मुकाबले में हराया, जो पांच घंटे से अधिक समय तक चला। लेकिन प्रशंसकों की पसंदीदा डिलेटा ही थी, जो अपनी फाइनल पोशाक से सबका ध्यान आकर्षित कर रही थी। पेरिस में बढ़ते तापमान के बीच ३३ वर्षीय इस एंकर ने एक खूबसूरत सफेद ब्लेजर पहना हुआ था। उन्होंने इसे एक छोटी टेनिस शैली की सफेद स्कर्ट के साथ पहना था, बस इसी पोशाक ने उनके ९ मिलियन इंस्टाग्राम प्रशंसकों का दिल जीत लिया। डिलेटा ने फिलिप-चैटियर कोर्ट पर फाइनल की तैयारी की एक क्लिप अपलोड की। प्रâांस की राजधानी में स्टेडियम में उतरने से पहले वह ड्रेसिंग गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। जब यहां की तस्वीरे इंस्टा पर पोस्ट की तो डिलेटा के चाहने वाले फाइनल में अल्कराज की जीत भूल गए और डिलेटा की ही चर्चा छा गई। डिलेटा ने कहा कि जो चाहती थी, वही हुआ। लोगों को मेरी ड्रेस पसंद आई, जबकि केवल ड्रेस नहीं लोगों को एंकर पसंद आई थी।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार