मुख्यपृष्ठनए समाचारविद्यापीठ के धरनारत छात्रों के समर्थन में आगे आए सपा सांसद बीरेंद्र...

विद्यापीठ के धरनारत छात्रों के समर्थन में आगे आए सपा सांसद बीरेंद्र सिंह…धरनारत छात्रों की गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी…पुलिस आयुक्त वाराणसी से मिले

उमेश गुप्ता / वाराणसी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पिछले 28 दिनों से धरनारत छात्रों को 10 से जून की रात 1 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जो कि एकदम गलत व लोकतांत्रिक है। सभी छात्र मेरिट की जगह प्रवेश परीक्षा से प्रवेश की बात कर रहे थे, जो कि तर्कसंगत है।
सांसद वीरेंद्र सिंह ने पुलिस आयुक्त वाराणसी से मुलाकात कर तत्काल छात्रों के ऊपर लगे मुकदमों को हटा कर रिहा करने की मांग की। जिस पर पुलिस आयुक्त ने सभी को रिहा करने की बात कही। सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री से इस मामले पर बात कर इसका समाधान निकालने की बात कही। सांसद वीरेन्द्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि काशी विद्यापीठ के छात्रों की जेनमिइन मांगे थे वह अपने जेनमिइन मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे और पुलिस के द्वारा उन्हें जबरन उठाया गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र जब वह अपनी विश्वविद्यालय में सुरक्षित नहीं है तो कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है। इस बात को लेकर कुलपति महोदय को संज्ञान में लेना चाहिए। बिना उनकी जानकारी में रात को 2 बजे अनिश्चित धनरात बच्चों को उठाया गया। यह बहुत ही आपत्तिजनक है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नियम बनाया कि मेरिट का साक्षम पोर्टल बनाकर सभी बच्चों के लिए एक ओपन प्लेटफॉर्म बनाया है, उस ओपन प्लेटफॉर्म के जरिए जिसकी जितनी मेरिट है, उस पोर्टल के जरिए फिर काउंसलिंग करा करके उस मेरिट के अनुसार जिस यूनिवर्सिटी में बहुत टॉपर लड़का है यहां पर फार्म में भरा है तो वह लखनऊ यूनिवर्सिटी, मेरठ यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी सभी जगह हो सकता है। मेरे द्वारा छात्रों से भी बात की गई मैं पुलिस कमिश्नर से भी बात की जो बच्चे हैं वह अपराधी नहीं हैं इसलिए आप उनकी जमानत कर दीजिए।

अन्य समाचार