मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र : बंद पड़ी सीढ़ियों से यात्री परेशान

संपादक के नाम पत्र : बंद पड़ी सीढ़ियों से यात्री परेशान

अंबरनाथ स्टेशन पर प्लेटफॉर्म एक व दो के बीच यात्रियों के लिए लगाई गई स्वचालित सीढ़ियों के कई बार बंद होने से यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन बंद पड़ी स्वचालित सीढ़ियों को दोबारा शुरू करने के लिए कई बार काफी वक्त लग जाता है, जिसके कारण न केवल यात्रियों को बेहद तकलीफ होती है, बल्कि कई बार मरीजों सहित बड़े-बुजुर्गों को इन बंद पड़ी सीढ़ियों की वजह से बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेलवे प्रशासन से मेरी गुजारिश है कि इन बंद पड़ी स्वचालित सीढ़ियों को जितना जल्द हो सके शुरू करने की व्यवस्था होनी चाहिए। अंबरनाथ में पहले प्लेटफॉर्म एक व तीन पर कर्जत की तरफ जाने के लिए पादचारी पुल बनाया गया था, जिसे अब हटा दिया गया है। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर-१ पर अब अंबरनाथ (प.) में लिफ्ट लगाई गई है, जिसके सुचारु रूप से चलने की व्यवस्था करने की जरूरत है।

– प्रवीण गोसावी, अंबरनाथ

अन्य समाचार