मुख्यपृष्ठअपराधनाबालिग बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का रेता गला !

नाबालिग बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का रेता गला !

-शव व खून से सने चाकू के साथ ली सेल्फी

-ऑनलाइन पोस्ट कर की खुदकुशी

झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। १७ साल के नाबालिग गर्लफ्रेंड ने १४ साल की गर्लफ्रेंड की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो बनाया। फिर लड़की के शव और खून से सने चाकू के साथ सेल्फी ली। उसके बाद खुदकुशी करने के पहले फुटेज को ऑनलाइन पोस्ट कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड में लोहरदगा पुलिस ने १७ साल के एक लड़के का शव बरामद किया। उसने अपनी नाबालिग प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी। अधिकारियों के अनुसार, लड़के ने १४ साल की लड़की पर हमला किया और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। उसने सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में इस घटना को अंजाम दिया। लड़के ने इस भयावह घटना को रिकॉर्ड किया, इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और बाद में पास के जंगल में जाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
लोहरदगा के एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि डेटिंग कर रहे दोनों किशोर दोस्तों के साथ दांडू गांव में रथ यात्रा मेले में गए थे। शाम को लौटते समय कथित तौर पर किसी विवाद के चलते जयनाथ ने लड़की पर कई बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि हाल ही में प्रेमिका ने जयनाथ से दूरी बना ली थी, जिससे वह नाराज था।
जयनाथ ने हमले का वीडियो बनाया। लड़की के शव और खून से सने चाकू के साथ सेल्फी ली और जंगल में भागने से पहले फुटेज को ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला और बाद में उसने एक पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। पीड़िता के पिता रामदयाल खेरवार ने बताया कि उनकी बेटी डुंडुरू स्कूल में पढ़ती थी। वह जयनाथ सहित अन्य दोस्तों के साथ मेले में गई थी। हमले के दौरान वहां खड़े लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अन्य समाचार