मुख्यपृष्ठग्लैमरनौकरानी नहीं रानी

नौकरानी नहीं रानी

अपने प्रेमी रॉकी जायसवाल संग विवाहोपरांत शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रहीं हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने ससुराल वालों को खाना परोसती नजर आ रही हैं। रॉकी से विवाह के बाद रानी की तरह जीवन जीनेवाली हिना ने वीडियो में ससुराल वालों के साथ जीवन की उम्मीदों और असलियत को दिखाया है। पहले सभी को खाना परोसने वाली हिना को वीडियो के अंत में सभी खाना परोसते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में हिना ने लिखा, ‘एक्सपेक्टेशन वर्सेज रियलिटी… ससुराल वालों का इतना साथ पाकर कैसा एहसास होता है… हां, वे लंबे समय से मेरा परिवार रहे हैं और वे मुझे राजकुमारी जैसा महसूस कराते हैं। न केवल शादी के बाद, बल्कि शुरू से ही। हालांकि, उनमें से लगभग सभी कैमरे से शर्मीले हैं, लेकिन वे बिना किसी झिझक या सवाल के इसके लिए एक साथ आए… बस मुझे खुश करने के लिए, मेरे आस-पास इतना प्यार पाकर मैं खुशकिस्मत हूं, ऐसे लोगों का होना जो मौज-मस्ती को समझते हैं और यह समझते हैं कि खुशहाल जीवन जीना कितना जरूरी है।’ हिना के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘नौकरानी नहीं, रानी हूं मैं।’

अन्य समाचार