अपने खतरनाक यार्कर से बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड करनेवाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा के टॉक-शो ‘हू इज द बॉस’ में खुलासा करते हुए बताया कि कैसे वो अपनी पत्नी संजना गणेशन के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए थे। हाल ही में पति-पत्नी बुमराह और संजना ने बताया कि हमारे पैरेंट्स, दोस्त सहित सभी जानते थे, लेकिन हमने अपने इश्क का ढिंढोरा नहीं पीटा।’ संजना को प्रपोज करने के बारे में बात करते हुए बुमराह ने कहा, ‘वो कोविड का समय था और सभी टीमें बबल में थीं। किस्मत से वह केकेआर में थी और मैं मुंबई इंडियंस में। दोनों टीमें अबू धाबी में थीं। मैं एक अंगूठी लेकर आया था इस उम्मीद में कि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद शायद मुझे मौका मिले। जब केकेआर बाहर हो गई। तब मैंने लोगों से कहा कि यार मैं ये अंगूठी लाया हूं। प्लीज एक बबल से दूसरे बबल में ट्रांसफर की व्यवस्था करो। ट्रांसफर होने के बाद मैंने होटल रूम को खुद सजाया और जब संजना आर्इं तो मैंने कहा, ‘बालकनी में जहां वैंâडल जला रखा था वहां उसे रिंग पहनाई।’
