इंग्लैंड के खिलाफ २ जुलाई, २०२५ को बर्मिंघम के एजबेस्टन में शुरू होनेवाले दूसरे टेस्ट मैच को लेकर जानकारी देते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने खुलासा करते हुए बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने के लिए जसप्रीत बुमराह एकदम फिट हैं और वो लगातार अभ्यास भी कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने बुमराह के खेलने या न खेलने पर बात करते हुए कहा कि इसका पैâसला मैच से ठीक पहले लिया जाएगा। टेन डोशेट ने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह खेलने के लिए तैयार हैं। जैसा कि मैंने कहा, हम उन्हें कैसे मैनेज करते हैं, यह महत्वपूर्ण है। अगर हमें लगता है कि इस टेस्ट में उन्हें खिलाने का फायदा है, तो हम बिल्कुल आखिरी मिनट में यह पैâसला लेंगे।’ भारतीय कोचिंग स्टाफ बुमराह को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने से पहले कई बातों पर विचार कर रहा है। इसमें पिच की स्थिति और उनके पूरे वर्कलोड मैनेजमेंट पर ध्यान देना शामिल है। हालांकि, आगे की लंबी सीरीज के लिए टीम प्रबंधन अपने मुख्य तेज गेंदबाज को ज्यादा थकाने से बचना चाहता है। इसलिए यह फैसला छोटे समय के फायदे और लंबे समय तक उनकी उपलब्धता के बीच संतुलन बनाकर लिया जाएगा। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजा खोला था। हालांकि, दूसरी इनिंग्स में वो कोई विकेट नहीं ले पाए थे।
